
Md-Junaid Khan
बलौदा बाजार। जिले के ग्राम गदहीडीह (लवन) में चाकू से प्राण घातक हमला कर हत्या करने के मामले में 04 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों द्वारा नशा करने की बात पर झगड़ा विवाद करते हुए आवेश में आकर, मृतक चुम्पेश्वर ध्रुव की चाकू मार कर हत्या कर दी। गिरफ्तार आरोपियों में घटना के दौरान उपस्थित आरोपी राहुल वर्मा को भागने में सहयोग एवं उसे संश्रय देने वाले अन्य 03 आरोपी भी शामिल है। मामले में पूर्व में विधि से संघर्षरत एक बालक भी सहित 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
आरोपियों के नाम
1. राहुल वर्मा उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम कोलिहा थाना लवन
2. दुलेश्वर प्रसाद निषाद उर्फ विजय निषाद उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम डोंगरीडीह थाना लवन
3. अमन कुमार चौहान उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम कोरदा थाना लवन
4. थानेश्वर वर्मा उर्फ छोटे गुड्डू उम्र 22 वर्ष निवासी कोलिहा थाना लवन

