
Md-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। जिले में बीते रात्रि कॉम्बिंग गश्त के दौरान जांजगीर चांपा पुलिस बड़ी कार्यवाही करते हुए एक ही रात में 34 गिरफ्तारी वारंटी एवं 22 फरार स्थाई वारंटिय, कुल 56 वारंटियों को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना चांपा क्षेत्र के डकैती के मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे 02 स्थाई वारंटी को भी पुलिस को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जांजगीर- चांपा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में बीती रात पुलिस ने विशेष दबिश एवं कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।
अभियान के दौरान

थाना जांजगीर पुलिस द्वारा 12 गिरफ्तारी वारंटी एवं 02 स्थाई वारंटी।
चौकी नैला से 02 गिरफ्तारी।

थाना बलौदा से 01 गिरफ्तारी वारंटी एवं 04 स्थाई वारंटी
थाना अकलतरा 03 गिरफ्तारी वारंटी एवं 01 स्थाई वारंटी।

थाना मुलमुला 01 गिरफ्तारी वारंटी एवं 01 स्थाई वारंटी।
थाना पामगढ़ 03 स्थाई वारंटी।
थाना नवागढ़ 06 गिरफ्तारी।

थाना शिवरीनारायण 03 गिरफ्तारी वारंटी एवं 05 स्थाई वारंटी।
थाना चांपा 03 गिरफ्तारी वारंटी एवं 04 स्थाई वारंटी।
थाना बम्हनीडीह 01 स्थाई वारंटी।

थाना बिर्रा 01 गिरफ्तारी वारंटी एवं 01 स्थाई वारंटी।
कोटमीसोनार से 02 गिरफ्तारी वारंट।

इस प्रकार पुलिस टीमों ने 34 गिरफ्तारी वारंटी एवं 22 स्थायी वारंटियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
यह कार्यवाही पुलिस कप्तान के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप तथा अनुविभागीय अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में संबंधित थाना प्रभारियों व पुलिस बल की सक्रिय सहभागिता से संपन्न हुई। रातभर चले इस अभियान में पुलिसकर्मियों ने पूरी सतर्कता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए सफलता प्राप्त की।

