CG CRIME

बिलासपुर : रतनपुर : देशी कट्टा दिखाकर पेट्रोल पंपों में लूट करने वाले अंतरजिला गिरोह पर पुलिस का प्रहार,  लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में देशी कट्टा दिखाकर लूट करने वाले 03 अन्तरजिला आरोपी  को गिरफ्तार किया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह IPS के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों, SDOP कोटा तथा थाना रतनपुर, ACCU के समन्वित प्रयासों से उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया गया। जिले के रतनपुर पुलिस एवं ACCU टीम द्वारा देशी कट्टा दिखाकर पेट्रोल पंपों में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले अंतरजिला गिरोह पर प्रहार करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जनवरी 2026 को बसंत कुमार कैवर्त, निवासी कर्रा, थाना रतनपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम जाली स्थित बी.बी. पेट्रोल पंप में सेल्समैन के रूप में कार्यरत है। रात्रि लगभग 11 बजे पल्सर मोटरसाइकिल में सवार तीन युवक पेट्रोल पंप पहुंचे, 1000 रुपये का पेट्रोल भरवाया और भुगतान मांगने पर रिवाल्वर जैसे हथियार दिखाकर डरा-धमकाकर करीब 15 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।

रिपोर्ट के आधार पर थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान घटना स्थल एवं आसपास के 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। तकनीकी इनपुट और स्थानीय सूचना तंत्र के आधार पर ए.सी.सी.यू. बिलासपुर (सायबर सेल) और थाना रतनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बेलतरा थाना रतनपुर के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने 16 जनवरी 2026 को चैतमा (कोरबा) के पेट्रोल पंप और 9 जनवरी 2026 को पाली (कोरबा) में एक प्रॉपर्टी डीलर से लूट की वारदात को अंजाम देना भी कुबूल किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी :

(1)- वेद प्रकाश वैष्णव उर्फ निलेश, उम्र 23 वर्ष

(2)- अभिषेक प्रजापति, उम्र 22 वर्ष

(3)- कपिल पटेल, उम्र 21 वर्ष

(तीनों थाना पाली, जिला कोरबा निवासी)

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top