
Md-Junaid Khan
बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर ए.सी.सी.यू. (ACCU) एवं कोनी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक ड्राइवरों और क्लीनरों को निशाना बनाने वाले एक खतरनाक गिरोह को बिलासपुर पुलिस ने दबोच लिया है। यह गिरोह रात के अंधेरे में हाईवे पर खड़े ट्रकों के पास जाकर चाकू की नोक पर लूटपाट करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 17 अगस्त 2025 की सुबह करीब 4:30 बजे की है। कोरिया बैकुंठपुर निवासी राज सिंह अपने हेल्पर पारस केंवट के साथ सीमेंट लोड कर मनेन्द्रगढ़ जा रहा था। गतौरी (कोनी) के पास ट्रक का टायर पंचर होने पर जब वे काम कर रहे थे, तभी बाइक सवार तीन युवकों ने चाकू दिखाकर उनसे 6000 रुपये और मोबाइल लूट लिए।
इस दौरान जब हेल्पर पारस ने विरोध किया, तो लुटेरों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इलाज के दौरान पारस की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने धारा 103(1), 3(5) BNS के तहत हत्या का मामला दर्ज किया था।

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर ACCU और कोनी पुलिस ने घटना स्थल से लेकर हाईवे के 200 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तिफरा क्षेत्र के तीन युवकों को हिरासत में लिया, जिन्होंने कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने न केवल कोनी, बल्कि हिर्री और चकरभाठा क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर भी ट्रक चालकों से लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी पहले भी लूट के मामलों में जेल जा चुके हैं।
पंजीबद्ध प्रकरण
थाना कोनी, जिला बिलासपुर – अपराध क्रमांक 17/2026, धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस.
थाना हिर्री – अपराध क्रमांक 64/2025, धारा 309(4) बी.एन.एस.
थाना चकरभाठा अपराध क्रमांक 05/2026, धारा 304(2) बी.एन.एस.

जप्ती
02 मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 1 लाख रुपये)
01 देशी कट्टा व कारतूस
01 धारदार चाकू
नगद 2500 रुपये
03 मोबाइल फोन

पंजीबद्ध प्रकरण
थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर अपराध क्रमांक 33/2026, धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस.।
गिरफ्तार आरोपी:
(1)-जय दिवाकर (20 वर्ष) – निवासी आवास पारा, तिफरा।
(2)-सूरज साहू (20 वर्ष) – निवासी राम मंदिर के पास, तिफरा।
(3)-प्रदीप धुरी (19 वर्ष) – निवासी मन्नाडोल, तिफरा।
उक्त कार्यवाही में – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/ए.सी.सी.यू. बिलासपुर अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली बिलासपुर गगन कुमार (भा.पु.से.), निरीक्षक भावेश सेण्डे थाना प्रभारी कोनी, उप निरीक्षक हेमन्त आदित्य प्रभारी ए.सी.सी.यू. बिलासपुर सउनि संतोष पात्रे, प्र. आर राहुल सिंह, आतिश पारिक,
देवमुन सिंह पुहुप, आरक्षक महादेव कुजुर, रवि यादव, प्रशांत सिंह, निखिल राॅव, विरेन्द्र गंधर्व, विकास राम, सतीश भारद्वाज, प्रशांत राठौर, भोप सिह साहू, उदय पाटले, राजू सिन्हा, दुर्गेश यादव, राकेश खाण्डे की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना कर नगद पुरस्कार की घोषणा की गई है।

