CG CRIME

चकरभाठा : मारपीट और लूट की घटना में को अंजाम देने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार..

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के चकरभाठा पुलिस द्वारा मारपीट और लूट की घटना में को अंजाम देने वाले 04 आरोपियों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की गई राशि में से 200 रुपये भी बरामद कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी अरनव उर्फ युग मिश्रा, उम्र 19 वर्ष, निवासी सरकण्डा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि 16 जनवरी 2026 की रात वह अपने दोस्त शुभम माखीजा के साथ रायपुर रोड स्थित होटल शिवा इन, परसदा में खाना खाने गया था।

रात करीब 11:30 बजे होटल से बाहर निकलते समय वहां खड़े कुछ युवकों ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर आरोपियों ने प्रार्थी के साथ मारपीट की और उसकी पेंट की पिछली जेब से 900 रुपये लूट लिए। बीच-बचाव करने पर उसके दोस्त शुभम माखीजा के साथ भी मारपीट की गई।


घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले में अपराध क्रमांक 39/2026 के तहत धारा 309(6) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी चकरभाठा ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई और त्वरित कार्यवाही करते हुए चारों आरोपियों (1)-अविनाश शर्मा, (2)-गुलशन साहू, (3)-प्रियांशु पाण्डेय और (4)-अतुल सिंह राठौर। को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top