CG CRIME

बिलासपुर : ऑनलाइन जुआ सट्टे के विरुद्ध सिविल लाइन पुलिस की कार्यवाही, सट्टा का फरार आरोपी गिरफ्तार ..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। शहर में ऑनलाइन जुआ सट्टेबाजी के विरुद्ध सिविल लाइन पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सट्टा के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने नेहरू चौक के पास घेराबंदी कर फरार आरोपी सैंकी सलूजा को गिरफ्तार किया। आरोपी अपने साथी आयुष अग्रवाल के साथ मिलकर क्रिकेट, आईपीएल और बिग बॉस जैसे आयोजनों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने का काम करता था।  06 जनवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि आयुष अग्रवाल नामक व्यक्ति महाराणा प्रताप चौक (व्यापार विहार) के पास मोबाइल से सट्टा खिला रहा है।

पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा जिसके बाद जांच में पता चला कि नेटवर्क में दयालबंद निवासी सैंकी सलूजा भी शामिल है। घटना के बाद से ही सैंकी फरार था। पुलिस ने 17 जनवरी 2026 को नेहरू चौक के पास से गिरफ्तार किया आ। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अत्याधुनिक और महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी सैंकी सलूजा पिता जोगेन्द्र (36 वर्ष) के विरुद्ध धारा 7(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और 112 बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top