CG CRIME

बिलासपुर : कोनी : लूट की घटना को अंजाम देने वाले फरार दोनों आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर कोनी थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना को अंजाम देने वाले फरार दोनों आरोपियों को कोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण में पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 14 जनवरी की रात करीब 10:30 बजे की है, जब प्रार्थी तामेश्वर सोनी मार्क अस्पताल से मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। फॉरेस्ट कार्यालय के सामने कच्ची सड़क पर तीन युवकों ने लिफ्ट के बहाने उन्हें रोका, बाइक से गिराकर मारपीट की और पर्स में रखे 11 हजार रुपये समेत अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी प्राप्त होने पर कोनी पुलिस द्वारा अपराध दर्ज किया गया।

जबकि शेष फरार आरोपियों कुलदीप उर्फ क्विंटल उर्फ संजय वंशकार और श्रवण उर्फ नानू कौशिक को भी पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने लूट की घटना को अंजाम देना कुबूल किया। आरोपियों के कब्जे से लूट के 800 रुपये बरामद कर दोनों आरोपियों को बीएनएस के तहत गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top