CG CRIME

अकलतरा : एफसीआई गोदाम में मारपीट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार ..

Md-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। ज़िला के अकलतरा थाना क्षेत्र एफसीआई गोदाम में मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 10 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे की है, जब आपसी विवाद के दौरान आरोपी ने प्रार्थी अजित कुमार सहीस निवासी सांकर के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसी दौरान आरोपी किशन पाण्डेय निवासी फिरंगी पारा, करगी रोड कोटा, जिला बिलासपुर, ने प्रार्थी की उंगली दांत से काट ली और कांच के टुकड़े से हमला कर उसे घायल कर दिया। मामले में अकलतरा पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की ,पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की, जहां उसने जुर्म स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कांच का टुकड़ा जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा बीएनएस के तहत कार्यवाही कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top