
Md-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के तोरवा पुलिस एवं साइबर टास्क टीम की संयुक्त कार्यवाही में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 11.80 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार तोरवा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी बहादुर सिंह राठौर, निवासी पेंड्रारोड जिला जीपीएम तथा इंद्रजीत कुरील निवासी कटनी जिला कटनी। हेमूनगर ओवरब्रिज के पास मैदान में दो संदिग्ध व्यक्ति भारी पीठ्ठू बैग लेकर खड़े हैं। सूचना की तस्दीक हेतु साइबर यूनिट व तोरवा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन देखते ही दोनों संदिग्ध भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ एवं बैग की तलाशी लेने पर दो अलग-अलग बैग में खाकी टेप से लिपटा कुल 11.80 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 32 हजार रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बहादुर सिंह राठौर, निवासी पेंड्रारोड जिला जीपीएम तथा इंद्रजीत कुरील निवासी कटनी जिला कटनी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया।

