CG CRIME

मुंगेली : लोरमी, अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी के आरोप में,कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष एवं उनके साथी पर जानलेवा हमला..

Md-Junaid Khan

मुंगेली। जिले के लोरमी युवक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप साहू और उनके साथी योगेश डहरिया पर बीती रात जानलेवा हमला पर किया गया। जिस पर लोरमी थाना में लिखित शिकायत की गई है। घटना मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के डिंडोरी ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप साहू अपने साथी योगेश डहरिया के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम अमलडीहा के पास उन्होंने एक छोटे हाथी वाहन को रोका, जिसमें कथित तौर पर अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी की जा रही थी। आरोप है कि वाहन में सवार तिरिथ साहू और उसके साथियों ने पूछताछ के दौरान पहले गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों से दोनों पर हमला कर दिया। हमले में दिलीप साहू को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि योगेश डहरिया के साथ भी मारपीट की गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी।

इस घटना को लेकर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छैदईया ने लोरमी थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी है। संगठन का आरोप है कि पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में गंभीर धाराएं शामिल नहीं की गई हैं। युवा कांग्रेस ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य सख्त धाराओं में कार्यवाही की जाए। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों पर जल्द सख्त कार्यवाही नहीं हुई तो जिला स्तर पर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top