
Md-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के तारबाहर पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पश्चिम बंगाल के कठुआ केसिया मदरसापारा का निवासी है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी थैला लेकर कंस्ट्रक्शन कॉलोनी उर्दू स्कूल ग्राउंड के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा था।

सूचना पर पुलिस और आरपीएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी सद्दाम हसन शेख को घेराबंदी कर पकड़ा, जिसकी तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 1 देशी कट्टा, 1 जिंदा कारतूस, 2 मोबाइल फोन और 3 ट्रेन टिकट बरामद कर,आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

