
Md-Junaid Khan
मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा ऑपरेशन बाज अभियान के तहत जिला मुंगेली मे जुआ, सट्टा पर अंकुश लगाने समस्त थाना-चौकी प्रभारियों को सख्त रूप से निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन प्राप्त सायबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस द्वाराह नगर पालिका स्कूल के पास मुंगेली मे राज सोनी पिता रमेश उम्र 35 वर्ष निवासी सदर बाजार मुंगेली को लोगो को रूपये पैसे का लालच देकर क्रिकेट माजा एलेवन एप से ऑनलाइन मोबाइल मे सट्टा खिलाते पकड़ा गया।
जिसके कब्जे से वाट्सअप मे क्रिकेट संबंधी बातचीत व रकम लेन देन पाये जाने से मोबाइल सैमसंग एस 25 अल्ट्रा कीमती 50000 रूपये को जप्त कर, आरोपी राज सोनी का कृत्य जुआ प्रति.अधि. के तहत पाये जाने पर थाना सिटी कोतवाली मे अपराध क्रमांक 16/26 धारा 7 जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कायम कर विधिवत कार्यवाही कर पृथक से प्रतिबंधात्मक इश्तगाशा क्रमांक 05/117/2026 धारा 170, 126 (बी), 135 (2) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम कार्यालय पेश कर जेल भेजा गया ।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक प्रसाद सिन्हा प्रभारी सायबर सेल, निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सउनि ईश्वर राजपूत, प्र.आर. नरेश यादव, नोखे कुर्रे, यशवंत डाहिरे, बाली राम ध्रुव, चंद्र ध्रुव,रवि जांगड़े आर. रवि मिन्ज, गिरीराज सिंह, भेषज पाण्डेकर, राहुल यादव, हेमसिंह ठाकुर, राकेश बंजारे, परमेश्वर जांगड़े की अहम भुमिका रही।

