CG CRIME

मुंगेली पुलिस : ऑपरेशन बाज के तहत कार्यवाही : सट्टा पट्टी लिखते एक आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 20 हजार नगद एवं मोबाइल फोन जप्त..

Md-Junaid Khan

मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा ऑपरेशन बाज के तहत जिला मुंगेली मे जुआ, सट्टा को पुर्णतः अंकुश लगाने समस्त थाना-चौकी प्रभारियों को सख्त रूप से निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन प्राप्त सायबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस द्वारा दिनांक 13.01.2026 को मुखबीर पर चुड़ी लाइन गोलबाजार मुंगेली मे जाहिद अली पिता वाहिद अली उम्र 35 वर्ष निवासी चुड़ी लाइन गोल बाजार मुंगेली को आम लोगो को सार्वजनिक स्थान पर अंको पर रूपये पैसे का लालच देते हुये सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया।

आरोपी के कब्जे से 01 नग सफेद कागज के टुकड़े मे सट्टा पट्टी, नगदी रकम 20000 रूपये, एक नग रियल मी कंपनी का मोबाइल कीमती 5000 रूपये को जप्त कर, आरोपी जाहिद अली को विधिवत गिरफ्तार कर, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली मे अपराध क्रमांक 15/26 धारा 6 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत दिनांक 13.01.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक प्रसाद सिन्हा प्रभारी सायबर सेल, निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सउनि ईश्वर राजपूत, प्र.आर. नरेश यादव, नोखे कुर्रे, यशवंत डाहिरे, बाली राम ध्रुव, चंद्र ध्रुव,रवि जांगड़े आर. रवि मिन्ज, गिरीराज सिंह, भेषज पाण्डेकर, राहुल यादव, हेमसिंह ठाकुर, राकेश बंजारे, परमेश्वर जांगड़े की अहम भुमिका रही।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top