CG CRIME

जांजगीर चांपा : मुलमुला : लूट की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल..

Md-Junaid Khan

जांजगीर-चांपा। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसा में हुई लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 9 जनवरी की रात करीब 8:30 बजे की है। जब ग्राम खपरी निवासी वीरू कुर्रे अपने चचेरे भाई संतकुमार कुर्रे के साथ मोटर साइकिल से लौट रहे थे। इसी दौरान दो युवकों ने रास्ता रोककर गाली-गलौज व मारपीट करते हुए उनसे 3500 रुपये नगद और दो मोबाइल फोन लूट लिए थे। मामले में मुलमुला पुलिस द्वारा अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना पर आरोपी विकास भंडारी उर्फ चकरी निवासी ग्राम कोसा को हिरासत में ले कर। पूछताछ किया गया। जिसपर आरोपी ने लूट की घटना को अंजाम देना कुबूल किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500 रुपये नगद तथा ओप्पो और सैमसंग कंपनी के मोबाइल फोन जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top