CG CRIME

बिलासपुर : तारबहार : राजीव प्लाजा में गॉर्ड के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। तारबाहर पुलिस द्वारा राजीव प्लाजा में गॉर्ड के साथ हुई मारपीट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 जनवरी की रात करीब 10 बजे की है, जब राजीव प्लाजा में ड्यूटी कर रहे गार्ड के साथ ऑटो अंदर ले जाने से मना करने पर ऑटो चालक और उसके साथियों ने हाथ-झापड़ से मारपीट की, गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत पर थाना तारबाहर में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान कर तीनों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पृथक-पृथक प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top