
Md-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने वाला फरार आरोपी को तखतपुर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 23 अप्रैल 2023 को प्रार्थिया अपने अंधे पुत्र के साथ घर के आंगन में बैठी थी, इसी दौरान बाइक से आए दो युवकों में से एक ने प्लॉट पूछने के बहाने महिला के गले से लगभग 8–10 ग्राम वजन का सोने का मंगलसूत्र, जिसकी कीमत करीब 35 हजार रुपये थी, छीनकर फरार हो गया था। आरोपी बीते दो वर्षों से फरार था और पुलिस से बचने के लिए अन्य राज्य भागने की फिराक में था। जिस पर तखतपुर पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा एवं एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी संजू साहू पिता महेंद्र साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम सिलपहरी थाना बोडला जिला कबीरधाम को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ लूट की घटना को अंजाम देना कुबूल किया। आरोपी से शेष 1000 रुपये जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 213/2023 धारा 392, 34 भादवि के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

