CG CRIME

जांजगीर चांपा : नैला चौकी, रात्रि गश्त में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 

Md-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के नैला चौकी पुलिस द्वारा किराना दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी स्वतंत्र यादव निवासी बीटीआई चौक जांजगीर द्वारा नैला रोड स्थित महावीर किराना स्टोर्स का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिसे रात्रि गश्त के दौरान सक्रियता से आरोपी को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सिगरेट, गुटखा सहित अन्य सामान बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने एक विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया करना । पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top