CG CRIME

बिलासपुर : मस्तूरी : जुआ खेलते सात आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में अवैध जुआ सट्टा पर कार्यवाही करते सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से ₹10,100 नगद एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु लगातार पेट्रोलिंग एवं कार्यवाही की जा रही है।एवं  तंत्र सक्रिय किया गया था।

इसी क्रम में  दिनांक 08 जनवरी 2026 मुखबिर से सूचना मिली की लावर तालाब के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश के जरिए पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी, एवं मौके पर 7 आरोपी को जुआ खेलते पकड़ा गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 17/2026 के तहत धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए उनके कब्जे से ₹10,100 नगद राशि एवं 52 पत्ती ताश जप्त छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में (1)-लखेश्वर साहू, (2)-देवेंद्र सोनी, (3)-भरत जायसवाल,(4)- रामकुमार केंवट, (5)-पोला राम, (6)-फेकूराम साहू एवं (7)- राजू साहू

मस्तूरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top