CG CRIME

बिलासपुर : सुरक्षित यातायात के प्रति आम जनों को किया जा रहा जागरूक..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत प्रतिदिन बिलासपुर जिले में विभिन्न प्रकार से आम जनों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस क्रम में आज स्थानीय देवकीनंदन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में यातायात की पाठशाला लगाई गई।

यातायात के एडिशन एसपी श्री राम गोपाल करियारे बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे यातायात पुलिस के संवाहक बने आपको दी जा रही सड़क सुरक्षा की जानकारी औरों तक प्रेषित करें इस क्रम में यातायात के मास्टर ट्रेनर पुरुष सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे ने कहा कि बेटियां चाहे तो सड़क दुर्घटना में कमी ला सकती हैं क्योंकि बेटियां अपने परिवार के प्रति बेहद संजीदा होती हैं।

उन्होंने इसके कारण एवं निवारण बताते हुए सदैव सावधान रहने की बात कहीl कार्यक्रम में जीव धरनी फाउंडेशन के श्री विकास वर्मा सड़क सुरक्षा समिति की समिति विद्या गोवर्धन एवं उषा भांगे तथा संस्था की प्राचार्य श्रीमती कल्पना दुबे एवं बड़ी संख्या में अध्यापक शिक्षिकाएं तथा लगभग 400 की संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।

कार्यक्रम के अंत में उमाशंकर पांडे ने बच्चियों को सदैव यातायात नियमों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ भी दिलाई।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top