CG CRIME

अगवा कर हत्या, मुंगेली में कार सवार गुंडों ने दिया वारदात को अंजाम

जावेद खान की रिपोर्ट

मुंगेली/बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सीमावर्ती गांव में कार सवार बदमाशों ने युवक को अगवा कर लिया। जिसके बाद बेरहमी से उसे इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। युवक बैंक में पैसा जमा करने के लिए गया था, लौटते समय यह घटना हुई। घटना मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने अपहरण की जानकारी पर एफआईआर दर्ज की और परिजन को जाने के लिए कह दिया।

परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश करती तो उनके बेटे की हत्या नहीं होती और वो बच जाता। बताया जा रहा है पुरानी रंजिश को लेकर यह घटना हुई, हालांकि जांच जारी है।

तखतपुर से लगे ग्राम बरेला निवासी राजकुमार धुरी (21) बिलासपुर के टिकरापारा में ट्रैक्टर चलाता था। शुक्रवार (26 दिसंबर) दोपहर 3 बजे वह बरेला पंजाब नेशनल बैंक रुपए जमा करने के लिए गया था। जैसे ही रुपए जमा करके बैंक से बाहर निकला। कार सवार आधा दर्जन युवकों ने उसे जबरदस्ती कार में किडनैप कर साथ ले गए। परिजनों को किडनैपिंग की सूचना मिलने के बाद वे उसकी तलाश कर ही रहे थे। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को भी दी।

लेकिन, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश करने के बजाय परिजन को खाली हाथ लौटा दिया। शाम करीब 6 बजे हमलावर युवक उसे घर के बाहर छोड़कर भाग निकले। राजकुमार अधमरा हो चुका था, उसके शरीर पर लाठी-डंडे से वार के ढेरों निशान थे। वह दर्द से कराह रहा था। उसकी हालत देखकर परिजन तत्काल उसे लेकर तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र रवाना पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में तखतपुर पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top