Md-Junaid Khan
बिलासपुर। सोशल मीडिया पर रीलबाज़ी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी चांद खान सहित नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं धार दार हथियार जप्त कर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राममंदिर चौक के पास विवाद के बाद आरोपियों ने प्रार्थी शुभम श्रीवास के घर में जबरन घुसकर धारदार हथियारों से मारपीट की, जिसपर प्रार्थी व उसके चाचा को गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद आरोपियों ने हथियार लहराते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो वॉयरल होते ही पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं व आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर 24 घंटे के भीतर आरोपी चांद खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धार दार हथियार बरामद किया।वहीं एक अपचारी बालक को भी गिरफ्तार किया है। एवं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

