Md-Junaid Khan
बलौदा बाजार। जिले के हथबंद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लावर में शराब की तस्करी कर अवैध रूप से बिक्री कराने के मामले में संलिप्त 03 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों द्वारा संगठित होकर ग्राम लावर में अवैध रूप से शराब बिक्री करना पाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर, ₹3520 कीमत मूल्य का 32 पाव देशी मसाला शराब जप्त किया गया था। परिस्थितिजन्य साक्ष्यो, गवाहों से पूछताछ एवं प्रकरण की विवेचना क्रम में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के नाम
1. आशुतोष उर्फ भोला मिश्रा उम्र 20 साल निवासी शंकर नगर सिमगा थाना सिमगा
2. राकेश भंडरी उम्र 20 साल निवासी ग्राम लावर थाना हथबंद
3. रूपेन उर्फ पकरू भंडरी उम्र 26 साल निवासी ग्राम लावर थाना हथबंद

