CG CRIME

बिलासपुर : कोनी पुलिस की कार्यवाही : 52 पत्ती ताश से जुआ खिलाते तीन आरोपी गिरफ्तार…

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के कोनी पुलिस द्वारा अवैध जुआ सट्टा के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए 52 पत्ती ताश के साथ जुआ खेलते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 बंडल 52 पत्ती ताश, एक नीले रंग का तिरपाल, ₹27,020 नगद, एक मोबाइल फोन एवं 10 मोटर सायकल जब्त कर ,छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत कार्यवाही की गई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रेड कार्यवाही की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर 15 दिसंबर को ग्राम पौंसरा खार में घेराबंदी कर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रभात सिंह ठाकुर, सायबान अली एवं रामजी केंवट शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर जुआ संचालन करना स्वीकार किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर  न्यायालय में पेश किया गया। जुआरियों से जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत ₹5,37,020 आंकी गई है,

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top