CG CRIME

बिलासपुर : उत्कृष्ट शोध कार्य हेतु ,रूही फातिमा को पीएच.डी.की उपाधि प्रदान।

Md- Junaid Khan

बिलासपुर। डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय के भाषा एवं साहित्य विभाग में अंग्रेजी विषय की शोधार्थी रूही फातिमा को उनके उत्कृष्ट शोध कार्य हेतु पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है। उनके शोध का शीर्षक है —
“Anxiety of Being: A Study of Fictional Writings of Selected Women Writers of Partition Literature.”

यह शोधकार्य मार्गदर्शक डॉ. गुरप्रीत कौर के निर्देशन में सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। शोध पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में रूही फ़ातिमा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विद्वानों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके शोध कार्य की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

रूही फ़ातिमा वर्तमान में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मुंगेली में व्याख्याता के रूप में सेवाएँ दे रही हैं।

वे सैयद वारिस अली की पुत्री, शेख रहीम की पुत्रवधू एवं शेख तौसीफ़ की पत्नी हैं।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top