

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान में धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बर आमद कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार तोरवा पुलिस को 28 अक्टूबर 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि लालखदान स्थित चेकसै कॉलेज मोड़ के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश देकर घेराबंदी कर युवक को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रकाश पासी, उम्र 24 वर्ष, निवासी लालखदान, तोरवा, बिलासपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरआमद कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 / 27 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी -प्रकाश पासी, उम्र 24 वर्ष, निवासी लालखदान, तोरवा, बिलासपुर

