

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। शहर के रेलवे पुलिस द्वारा रेल्वे स्टेशन पर 15 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों गांजे की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 15 किलोग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रेलवे पुलिस द्वारा ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक रायपुर एवं उप पुलिस अधीक्षक रेलवे बिलासपुर के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के दौरान निरीक्षक विष्णु प्रसाद यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर एक युवक गांजा लेकर मौजूद है। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस की टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 7-8 पर पहुंचकर संदिग्ध की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस की नजर एक युवक पर पड़ी, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं।
पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगा।

पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम संजय मेहरा उर्फ साहिल (37 वर्ष), निवासी गढ़ा, जिला जबलपुर, मध्य प्रदेश बताया। तलाशी लेने पर युवक के पास रखे गुलाबी रंग के ट्रॉली बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 15 किलोग्राम गांजा बर आमद हुआ। पुलिस ने गांजा जप्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

नाम आरोपी -संजय मेहरा उर्फ साहिल (37 वर्ष), निवासी गढ़ा, जिला जबलपुर, मध्य प्रदेश।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक विष्णु प्रसाद यादव, सहायक उपनिरीक्षक विश्वनाथ चक्रवर्ती सहित रेलवे पुलिस के अन्य जवानों का अहम किरदार रहा।

