CG CRIME

बलौदा | मारपीट के तीन अलग-अलग मामलों में 07 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के बलौदा पुलिस द्वारा मारपीट के तीन अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्यवाही करते हुए 07 आरोपीयो को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी द्वारा मारपीट के तीन अलग- अलग मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं (SC/ST Act) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पहरिया में गणेश विसर्जन के दौरान हुए विवाद में आरोपियों नितेश बरेठ, प्रभाकर यादव, अनुपम यादव, भुवनेश्वर उर्फ लाल बरेठ, उकेश साहू एवं रामेश्वर साहू पर जातिगत गाली- गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने तथा हाथ-मुक्कों से मारपीट कर चोट पहुंचाया गया। वहीं, ग्राम कोरबी में जमीन संबंधी विवाद को लेकर सुपेत दास मानिकपुरी पर जातिगत गाली- गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दिया गया। शिकायतों पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 464/2026, 473/2026 एवं 474/20 26 के तहत प्रकरण दर्ज कर BNS की धारा एवं SC/ST एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. उकेश साहू उम्र 35 वर्ष
2. रामेश्वर साहू  उम्र 36 वर्ष
3. नितेश बरेठ 30 वर्ष
4. प्रभाकर यादव  उम्र 24 वर्ष
5. अनुपम यादव  उम्र 24 वर्ष
6. भुवनेश्वर लाल बरेठ उम्र 27 वर्ष सभी निवासी पहरिया थाना बलौदा
7. सुपेत दास मानिकपुरी उम्र 42 साल निवासी कोरबी

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top