CG CRIME

सिविल लाइन- जमीन बिक्री के नाम पर 45.21 लाख की धोखाधड़ी| दो आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन पुलिस द्वारा जमीन बिक्री के नाम पर कथित धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सरकंडा क्षेत्र की विजयापुरम कॉलोनी निवासी दीपक सोनी ने 24 अक्टूबर 2026 को सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ग्राम धमनी में महर्षि स्कूल रोड, मंगला स्थित नीता डेयरी और गीतांजलि पार्क के पहले की करीब 20 एकड़ भूमि का सौदा सैय्यद शमशाद अली और उनकी पत्नी कमरूनिशा के नाम पर होने की बात कहकर किया गया था। इस सौदे में सोनू उर्फ चंद्रप्रकाश दुबे के माध्यम से बातचीत हुई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, जमीन की बिक्री के लिए ऑनलाइन, RTGS और नकद माध्यम से अलग-अलग किस्तों में कुल 45,21,000 रुपये दिए गए। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री और सीमांकन नहीं कराया गया।

शिकायतकर्ता ने जब जमीन के दस्तावेजों और राजस्व रिकॉर्ड की जांच कराई, तो संबंधित भूमि शासकीय पट्टे की होने तथा उसके संबंध में राजस्व न्यायालय में प्रकरण लंबित होने की जानकारी सामने आई। जानकारी के बावजूद जमीन का सौदा कर रकम ली गई। पुलिस ने प्रकरण में अपराध क्रमांक 1472/2026 भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 और 120बी के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर 26 अक्टूबर 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी

1. सैय्यद शमशाद अली (71 वर्ष), निवासी शीतला मंदिर के पास, तालापारा, बिलासपुर।
2. सोनू उर्फ चंद्रप्रकाश दुबे (42 वर्ष), निवासी कड़ार, थाना चकरभाठा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top