CG CRIME

बिलासपुर | घर घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले एक नाबालिग सहित 04 गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला स्थित गोपी चौक में दुर्गा पंडाल के पास हुए विवाद के बाद मारपीट और घर में तोड़फोड़ करने वाले नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी शुभम यादव ने 20 अक्टूबर 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने छोटे भाई के साथ दुर्गा पंडाल में दर्शन करने गया था। इसी दौरान महेन्द्र उर्फ गोलू यादव और उसके भतीजे के साथ विवाद हो गया। आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी के घर में घुसकर उसके और परिजनों के साथ मारपीट एवं तोड़फोड़ की। साथ ही मोटरसाइकिल और घर के दरवाजे को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने नाबालिग सहित 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा जुर्म कबूल किया। पुलिस ने 04 आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1447/2026) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी –
1. महेन्द्र उर्फ गोलू यादव (34 वर्ष)
2. संकेत यादव (37 वर्ष)
3. ओंकार यादव (33 वर्ष)
4. एक विधि से संघर्षरत बालक

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top