

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में चाकू लहराकर आम लोगों को डरा-धमका रहा एक नाबालिग सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक स्टील का बटनदार धारदार चाकू बरआमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सूर्या चौक, चिंगराजपारा के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर दोनों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपी पप्पू यादव (24 वर्ष), निवासी चिंगराजपारा लक्ष्मी चौक थाना सरकंडा जिला बिलासपुर के कब्जे से करीब 9.5 इंच लंबाई का स्टील का बटनदार धारदार चाकू बरआमद हुआ। पुलिस ने आरोपीयो के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 और बीएनएस की धारा 3(5) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। एवं विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

