CG CRIME

सिमगा | ओडिशा से उत्तर प्रदेश प्रयागराज ले जारहे अवैध गांजे के साथ 07 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले के सिमगा पुलिस द्वारा ओडिशा से उत्तर प्रदेश प्रयागराज ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप के साथ 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार तस्कर एक बलेनो कार को आगे चलाकर पुलिस की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे, जबकि पीछे चल रही स्विफ्ट कार में गांजा रखा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस ने सिमगा ओवरब्रिज और NH-130 पर नाकेबंदी की। पुलिस को देखकर दोनों वाहनों ने भागने की कोशिश की। इसी दौरान ग्राम दामाखेड़ा में खुशी वाटिका के पास स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर सातों आरोपियों को पकड़ गया। 1. विनीत कुमार भारती (29 वर्ष) 2. करन कनौजिया (23 वर्ष) 3. सुनील कुमार भारती (22 वर्ष) 4.सुखलेन्द्र कुमार नट (35 वर्ष) 5. राजेंद्र गुप्ता (42 वर्ष)
6. शिवशंकर बिन्द (26 वर्ष) 7. अनिल कुमार बिन्द (39 वर्ष) सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से गांजा 30 किलो 430 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹15,21,500, स्विफ्ट कार कीमत ₹3,50,000, बलेनो कार , कीमत ₹6,00,000 ,6 एंड्रॉइड मोबाइल कीमत ₹70,000 कुल जप्ती अनुमानित कीमत ₹25,41,500 जप्त कर थाना सिमगा में अपराध क्रमांक 466/2026 धारा 20(b) NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही की है। गांजा तस्करी के नेटवर्क में शामिल अन्य सप्लायरों और खरीदारों के संबंध में जांच जारी है।

जप्त मशरूका

गांजा: 30 किलो 430 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹15,21,500
स्विफ्ट कार: कीमत ₹3,50,000
बलेनो कार: कीमत ₹6,00,000
6 एंड्रॉइड मोबाइल: कीमत ₹70,000
कुल जप्ती की अनुमानित कीमत ₹25,41,500 बताई गई है।



गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

1. विनीत कुमार भारती (29 वर्ष)
2. करन कनौजिया (23 वर्ष)
3. सुनील कुमार भारती (22 वर्ष)
4. सुखलेन्द्र कुमार नट (35 वर्ष)
5. राजेंद्र गुप्ता (42 वर्ष)
6. शिवशंकर बिन्द (26 वर्ष)
7. अनिल कुमार बिन्द (39 वर्ष)

सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top