

MD-Junaid Khan
बिलासपुर । जिले के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम घिरघौना स्थित गोठान के पास जुआ खेल रहे 09 जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश एवं 10,500 नगद जप्त कर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम घिरधोना गोठान के पास कुछ लोग पैसे का दाव लगा कर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल रेड कार्यवाही कर 09 जुआरियों को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए जुआरियों के नाम
(1)- लेखु सिंगरौल, 35 वर्ष (2)- भुलाऊं राम सिंगरौल,39 वर्ष (3)- सुनील सिंगरौल 32 वर्ष (4)- संतोष ध्रुव 40 वर्ष (5)- नरेन्द्र सिंगरौल 36 वर्ष (6)- नोहर कुमार सिंगरौल 45 वर्ष (7)- भागीरथी साहू 42 वर्ष (8)- श्रवण कुमार जायसवाल (9)- दशरथ कैवरत 28 वर्ष शामिल हैं। जुआरियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश बोरी फट्टी एवं 10,500 नगद जप्त कर जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 (2) के तहत कार्यवाही की गई है।

