

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सकरी पुलिस द्वारा लापता हुईं दो नाबालिग सगी बहनों को 12 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर लिया है। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां 22 अक्टूबर 2026 को घर से बिना बताए कहीं चली गई थीं। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई और थाना सकरी में सूचना दी। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 987/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर परिजनों के सहयोग से तलाश शुरू की और दोनों बच्चियों को मंगला स्थित एक पार्क से बर आमद कर लिया। पूछताछ में बच्चियों ने घूमने के दौरान रास्ता भटक जाने की बात बताई। दोनों को सुरक्षित पाकर मां और परिजनों की चिंता दूर हुई और परिवार में खुशी का माहौल बन गया।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक गणेशराम महिलांगे, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अर्चना साहू, सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र तिवारी, प्रधान आरक्षक बलराज सिंह एवं मालती तिवारी, आरक्षक मनोज बघेल, पवन बंजारे सहित सकरी पुलिस टीम का अहम किरदार रहा।

