

MD-Junaid Khan
रायपुर। राजधानी। थाना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में 06 माह की बच्ची को जमीन पर पटक कर घायल करने वाला पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थीया आहता की मां के रिपोर्ट पर की उसके पति आशीष कांवरिया द्वारा आपसी लड़ाई झगड़े के दौरान दिनांक 14/10/ 2026 के रात 1 बजे अपने 06 माह की बच्ची को 02 बार जमीन पटक दिया जिसके कारण बच्ची के सिर में आए अंदरूनी चोट से बेहोश हो गई जिसको इलाज के लिए एम्स में भर्ती किये है कि सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर .थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 237/2026 धारा 296,351(2),115(2) 109 BNS कायम कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी चेतन चंद्राकार के नेतृत्व में टीम बना तत्काल प्रकरण के आरोपी आशीष कांवरिया को घंटे भर के अंदर आरोपी आशीष कांवरिया पिता सुदर्शन कांवरिया निवाशी BSUP कॉलोनी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

