

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र के महामाया मंदिर के पास तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि सकरी निवासी इंद्रकुमार साहू उर्फ इंदु उर्फ बिट्टू साहू (27 वर्ष) महामाया मंदिर के पास लोहे की तलवार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर पुलिस द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से धारदार तलवार जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 970/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

उपरोक्त में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजय शिंदे एवं सकरी पुलिस टीम का अहम किरदार रहा।

