CG CRIME

बिल्हा -अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे चार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के बिल्हा पुलिस द्वारा ऑपरेशन बाज के तहत  अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले के थानों में स्थायी वारंटों की तामिली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक राजेश जोशी के मार्गदर्शन में बिल्हा पुलिस ने टीम गठित कर वारंटियों की तलाश शुरू की। सूचना तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने गांवों और बिलासपुर के अन्य स्थानों पर काम कर रहे वारंटियों का पता तलाश कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पकड़े गए वारंटियों में (1). जयंत भास्कर (32 वर्ष) — निवासी निपनिया, थाना बिल्हा। (2). संजू डहरिया (15 वर्ष) निवासी झाल, थाना बिल्हा। (3). सूरज मरावी (20 वर्ष)  निवासी खम्हारडीह, थाना बिल्हा। (4). मंगलदास डहरिया (61 वर्ष)  निवासी बरतोरी, थाना बिल्हा। पुलिस के अनुसार, ये वारंटी नकबजनी, आबकारी और विद्युत अधिनियम से संबंधित मामलों में न्यायालय के स्थायी वारंट के तहत तलाशे जा रहे थे। चारों को 18 अक्टूबर को न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार वारंटियों के नाम

1. जयंत भास्कर (32 वर्ष) — निवासी निपनिया, थाना बिल्हा।
2. संजू डहरिया (15 वर्ष) — निवासी झाल, थाना बिल्हा।
3. सूरज मरावी (20 वर्ष) — निवासी खम्हारडीह, थाना बिल्हा।
4. मंगलदास डहरिया (61 वर्ष) — निवासी बरतोरी, थाना बिल्हा।

उपरोक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश कुमार बंजारे, निरीक्षक तोपसिंह नवरंग तथा पुलिसकर्मियों अनिल बंजारे, संतोष मरकाम, सुमन चंद्रवंशी, उपेंद्र ठाकुर, अर्जुन जांगड़े और प्रताप साहू का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top