CG CRIME

बिलासपुर -चकरभाठा | संगठित रूप से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार|कब्जे से 2 मोटरसाइकिल और बैटरी बर आमद

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के चकरभाठा पुलिस द्वारा संगठित रूप से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 06  आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से दो मोटरसाइकिल और एक बैटरी बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता शिव शंकर सिंगरौले ने 17 अक्टूबर 2026 को चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 14 अक्टूबर को वह अपनी होंडा साइन मोटरसाइकिल से एयरपोर्ट तिराहे की ओर गया था। सड़क किनारे बाइक खड़ी कर टहलने के बाद जब वह वापस लौटा, तो बाइक गायब थी। शिकायत पर अपराध क्रमांक 604/2026 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर होंडा साइन मोटरसाइकिल चोरी करने के साथ एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल और एक बैटरी चोरी करना बताया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 604/2026 भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) और 112 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।



गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. अमन वर्मा (23 वर्ष) — विकास नगर, चकरभाठा।
2. रंजीत श्रीवास (23 वर्ष) — विकास नगर, चकरभाठा।
3. आशीष वर्मा (22 वर्ष) — वर्मा मोहल्ला, चकरभाठा।
4. अजय उर्फ अज्जू वर्मा (28 वर्ष) — वर्मा मोहल्ला, चकरभाठा।
5. नरेश गोड़ (23 वर्ष) — वार्ड क्रमांक 4, नयापारा, चकरभाठा।
6. मानस यादव (20 वर्ष) — अचानकपुर, थाना चकरभाठा क्षेत्र।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top