CG CRIME

बिलासपुर| सकरी |जुआ खेल रहे 10 जुआरी गिरफ्तार | कब्जे से 52 पत्ती ताश एवं 16,300 रुपये नकद जप्त |

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सकरी पुलिस द्वारा ग्राम जोंकी में दबिश देकर जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश एवं 16,300 रुपये नकद जप्त कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार ग्राम जोंकी में जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने रेड कार्यवाही कर मौके पर जुआ खेल रहे 10 लोगों को पकड़ा गया। मुकेश केंवट (30), सरोज कुमार डोम (30), नितिन पटेल (24), शशिकांत पटेल (42), सरजू पटेल (51), जितेंद्र कौशिक (32), आनंद पटेल (42), आकाश रजक (23), श्रवण कुमार केंवट (39) और रामायण पटेल (30) शामिल हैं। इनमें अधिकांश आरोपी मंगला क्षेत्र के निवासी हैं,

जबकि एक आरोपी ग्राम बरेला, जिला मुंगेली का निवासी बताया, पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 52 पत्ती ताश एवं 16,300 रुपये नकद जप्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही की है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
मुकेश केंवट (30), सरोज कुमार डोम (30), नितिन पटेल (24), शशिकांत पटेल (42), सरजू पटेल (51), जितेंद्र कौशिक (32), आनंद पटेल (42), आकाश रजक (23), श्रवण कुमार केंवट (39) और रामायण पटेल (30) शामिल हैं। इनमें अधिकांश आरोपी मंगला क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी ग्राम बरेला, जिला मुंगेली का निवासी बताया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शिंदे एवं सकरी थाना स्टाफ का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top