

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सरकंडा पुलिस द्वारा साइबर ठगी की रकम को बैंक खातों के जरिए इधर-उधर करने के प्रकरण में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर 2026 को जारी पुलिस विज्ञप्ति के मुताबिक, पुलिस पोर्टल समन्वय (JMIS) के माध्यम से IDFC FIRST BANK के खाता क्रमांक 10216095723 की जानकारी मिली। जांच में इस खाते से संबंधित पोर्टल पर दर्ज 11 साइबर ठगी की शिकायतें सामने आईं। पुलिस के अनुसार, यह खाता “साहू बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर” के नाम से पंजीकृत था, जिसके प्रोपराइटर संजय कुमार साहू (35 वर्ष), निवासी सेमरताल, गांधी चौक, थाना कोनी, जिला बिलासपुर हैं। आरोप है कि संजय कुमार साहू ने अपने फरार साथी के साथ मिलकर कथित तौर पर साइबर धोखाधड़ी की रकम को IDFC FIRST BANK और SBI के खातों में जमा कराया। इसके बाद UPI और ATM के माध्यम से रकम निकालकर आपस में बांट ली जाती थी। पुलिस ने संजय कुमार साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में उसने बताया की वह अपने साथी के साथ मिलकर अपराध में शामिल होना कबूल किया। मामले से संबंधित IDFC FIRST BANK और SBI BANK के खाते भी जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1485/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2), 317(5), 318(4), 323, 3(5) और आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। प्रकरण में फरार आरोपी की तलाश जारी है।

