CG CRIME

बिलासपुर| सकरी |बच्ची को बचाने आई दादी पर चाकू से हमला| इलाज के दौरान मौत|आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम मेंड्रा गांव में एक मासूम बच्ची को बचाने की कोशिश में उसकी दादी की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 9 बजे पानी की टंकी के पास स्थित काली यादव के घर में एक युवक ने कथित तौर पर तीन साल की बच्ची के गले पर चाकू रखकर उसे ले जाने की कोशिश की। बच्ची को बचाने के लिए आगे आईं उसकी दादी पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की सिम्स अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान राजकुमारी यादव (50 वर्ष), पति दिलहरन यादव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक घटना के समय आरोपी ने कथित तौर पर बच्ची को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया।

बच्ची को खतरे में देखकर उसकी दादी बीच-बचाव करने पहुंचीं, तभी उन पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में राजकुमारी यादव को बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

घटना की सूचना मिलने के बाद सकरी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी प्रशांत शुक्ला उर्फ सोनू (25 वर्ष) को पकड़ लिया। हालांकि, वारदात के कारणों और घटनाक्रम के अन्य पहलुओं पर पुलिस की विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना अभी बाकी है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top