CG CRIME

बिलासपुर | सीपत | अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार|

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सीपत पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘चेतना’ नशा विरोधी अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए 8.100 लीटर देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 8.100 लीटर देशी प्लेन शराब , शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से देशी प्लेन शराब बिक्री के लिए ले जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम सीपत- जांजी रोड पर काली मंदिर के आगे मुख्य सड़क किनारे छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कमल प्रकाश शिकारी (33 वर्ष), पिता संतू लाल शिकारी, निवासी ग्राम मटियारी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर बताया।

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से कुल 8.100 लीटर देशी प्लेन शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 3,600 रुपये बताई गई है, तथा हीरो पैशन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 AZ 3068 जप्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top