CG CRIME

बिलासपुर| मल्हार | महिला के आत्महत्या से जुड़े प्रकरण में आरोपी जीजा गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के मल्हार पुलिस द्वारा महिला की आत्महत्या से जुड़े मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम भगवानपाली (धनगंवा) निवासी गीताराय (28 वर्ष) ने वर्ष 2024 में अपनी इच्छा से सतीश कुमार राय से विवाह किया था। 18 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे उसने आग लगा ली थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मल्हार चौकी, थाना मस्तूरी में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान मृत्यु पूर्व कथन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, अस्पताल के दस्तावेज, घटनास्थल निरीक्षण और गवाहों के बयानों का परीक्षण किया गया।

जांच में सामने आया कि 15 और 16 अप्रैल को ग्राम बरछा, जिला मुंगेली में आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान महिला के जीजा विनेत जोगी (44 वर्ष), निवासी टिकारी, थाना मस्तूरी, ने उसके चरित्र पर लांछन लगाते हुए विवाद किया था। पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपने मृत्यु पूर्व कथन में इस विवाद से मानसिक तनाव होने और आत्मघाती कदम उठाने की बात कही थी।

पुलिस ने जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी विनेत जोगी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को 15 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया गया।



मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। आरोपी के विरुद्ध आरोपों पर अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top