CG CRIME

बिलासपुर |सरकंडा -लापरवाही पूर्वक कार चला कर,बाईक सवार को टक्कर मारते हुए, गंभीर चोट पहुंचने वाले वाहन मालिक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही |

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में नाबालिग द्वारा लापरवाही पूर्वक कार चला कर बाईक सवार को टक्कर मारते हुए गंभीर चोट पहुंचने वाले वाहन मालिक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर सफेद मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार को जप्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार घटना 12 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे स्वर्णिम एरा और गीतांजलि सिटी के पास हुई। शिकायतकर्ता साहिल खान, निवासी अन्नपूर्णा कॉलोनी, गणेश नगर, सिरगिट्टी के मुताबिक, उनके बड़े भाई समीर खान मोटरसाइकिल से काम पर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही सफेद स्विफ्ट कार ने कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में समीर खान के बाएं पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विवेचना के दौरान पता चला कि दुर्घटना के समय कार एक नाबालिग बालक चला रहा था। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार करने के बाद जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया।

वाहन मालिक की पहचान ओमप्रकाश, पिता हेतराम श्रीवास, निवासी स्वर्णिम एरा, सरकंडा के रूप हुई पुलिस ने वाहन मालिक के कब्जे से दुर्घटना में इस्तेमाल की गई सफेद मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार क्रमांक CG 10 BE 1235, उसकी चाबी और दस्तावेज जप्त कर अपराध क्रमांक 1480/26 धारा 281भारतीय न्याय संहिता (BNS) की और 125(a) तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं 3/181, 4/181 और 5/180 के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया।

मामले में आगे की विवेचना जारी है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top