CG CRIME

बिलासपुर | शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर युवकों से मारपीट |पेपर कटर से किया हमला|एक नाबालिग सहित आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। रेलवे स्टेशन के सामने शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर दो लोगों के साथ मारपीट करने वाले एक नाबालिग सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी कौशल सिंह (48 वर्ष), निवासी पंडरिया, थाना जैतहरी, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश), अपने साथी लखन सिंह के साथ मेमो ट्रेन से सीताफल बेचने बिलासपुर आए थे। वे 15 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 7:30 बजे अपने गांव से निकले और रात लगभग 11 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे।
रात होने के कारण दोनों रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-1 पर टिकट घर के सामने रुके हुए थे। इसी दौरान दो युवकों ने उनसे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर कथित तौर पर दोनों ने गाली-गलौज की और पेपर कटर से मारपीट कर दी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। कार्यवाही के दौरान आरोपी आशिक ननहेट (22 वर्ष), पिता धनराज ननहेट, निवासी बापू नगर, थाना तोरवा, बिलासपुर को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया एक पेपर कटर जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 119(1), 296, 351(2) और 115(2) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top