CG CRIME

बिलासपुर | 22 साल से फरार धोखाधड़ी प्रकरण का आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के तारबाहर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2004 में स्थायी वारंट जारी किया गया था। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हाबिल जान, पिता ऐरिक जान, निवासी बंधवापारा, शंकर नगर, तोरवा, बिलासपुर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 200/1998 दर्ज था। इस प्रकरण में न्यायालय द्वारा वर्ष 2004 में स्थायी वारंट जारी किया गया था। ऑपरेशन बाज के तहत तारबाहर पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।



नाम गिरफ्तार आरोपी -हाबिल जान, पिता ऐरिक जान, निवासी बंधवापारा, शंकर नगर, तोरवा, बिलासपुर

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top