

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। तारबहार पुलिस एवं एसीसीयू की सयुक्त टीम द्वारा साइबर ठगी के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक आरोप को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त निर्देशों के तहत संदिग्ध लेयर-1 म्यूल बैंक खातों की जांच की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय स्तर पर भी ऐसे खातों की पहचान कर कार्यवाही की जा रही है। भारत सरकार द्वारा संचालित पुलिस पोर्टल के माध्यम से एक्सिस बैंक के एक संदिग्ध खाते के विरुद्ध विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इसके बाद तारबाहर थाने में अपराध क्रमांक 360/2026 दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान बैंक खाते के स्टेटमेंट का अवलोकन किया गया। इसमें ठगी की रकम के साथ-साथ अन्य राशि जमा होने और फिर UPI तथा ATM के माध्यम से निकाले जाने की जानकारी सामने आई।

मामले में पुलिस ने खाते के धारक विश्वजीत बाली (33 वर्ष), निवासी हेमू नगर, तहसीलदार गली, थाना तोरवा, बिलासपुर को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा 61(2), 317(5), 318(4), 323 और 317(4) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

