CG CRIME

बिलासपुर | हिर्री | पत्नी के साथ मारपीट करने वाला पति गिरफ्तार |

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम बोड़सरा में पत्नी के साथ मारपीट करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 2 अक्टूबर को प्रार्थी आदित्य कौशिक, निवासी परसदा थाना चकरभाठा, ने हिर्री थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। कि 29 सितंबर की रात करीब 10 बजे उसके जीजा आशीष कौशिक ने उसकी बहन सभ्या के साथ मारपीट की, जिससे उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। शिकायत के आधार पर हिर्री पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 303/2026 के तहत धारा 109 और 92 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा एवं प्रशिक्षु थाना प्रभारी पीएसआई लीलाधर देशमुख के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी आशीष कौशिक को गिरफ्तार किया । पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 109 और 92 बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, प्रशिक्षु थाना प्रभारी पीएसआई लीलाधर देशमुख, सउनि राजकुमार वस्त्रकार, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र राजपूत, आरक्षक सुखदेव प्रसाद कश्यप और जितेन्द्र कुमार जगत का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top