
MD-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। जिले के चांपा पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर युवती का जबरन अनाचार करने के प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी अभिषेक सागर की पीड़िता से सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान हुई थी। इसके बाद आरोपी ने प्रेम संबंध होने तथा शादी करने का भरोसा दिलाकर पीड़िता से जबरन अनाचार किया है, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 490/2026 धारा 69 bns के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विवेचना दौरान सामने आए तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी– अभिषेक सागर ( 21 वर्ष ) निवासी देवरी थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा।

