CG CRIME

निर्माणाधीन मकान में चोरी की कोशिश करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर-चांपा। जिला पुलिस द्वारा निर्माणाधीन मकान में चोरी की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान एवं हथियार बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ममता देवी निवासी भोजपुर चांपा ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने अपने निर्माणाधीन मकान में लगे बोरवेल की मशीन को दो व्यक्तियों द्वारा खोलकर चोरी करने का प्रयास करते देखा। प्रार्थिया द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी दी। आरोपी अविनाश यादव के हाथ में लोहे का चाकू था। प्रार्थिया के शोर मचाने पर दोनों आरोपी मौके से भागने लगे, जिन्हें मोहल्ले के लोगों ने पकड़ लिया। रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने तत्काल आरोपियों अविनाश यादव (35 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 17 भोजपुर चांपा एवं कुश सिंह चौहान (19 वर्ष), निवासी भोजपुर चांपा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल किया। आरोपी अविनाश के कब्जे से लोहे का चाकू तथा आरोपी कुश सिंह के कब्जे से चोरी का स्टार्टर एवं अन्य सामान बर आमद कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश कुमार सेन्डे थाना प्रभारी चांपा एवं थाना स्टाफ का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top