
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा के दैहान पारा में अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम फरहदा के दैहान पारा में अवैध शराब रख कर बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही कर मौके से दो आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹3,600 जप्त कर, आरोपी रूखमणी भोई (40), निवासी ग्राम फरहदा और अमृत निषाद (55), निवासी देवरीखुर्द बूटापारा। को गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।
नाम आरोपी- (1)- रूखमणी भोई (40), निवासी ग्राम फरहदा (2)- अमृत निषाद (55), निवासी देवरीखुर्द बूटापारा।

